पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में पीएचई विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए.

उन्होंने कार्यों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य आवश्यक कार्यों को बिना उचित कारण लंबित रखना ठीक नहीं है. उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें ऐसे ही न छोड़ा जाए, बल्कि तत्काल मरम्मत कराई जाए. सड़कें खराब होने से आमजन को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है. ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में जिले के 1024 ग्रामों के लिए संचालित नल-जल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इन योजनाओं का कार्य समयसीमा में पूर्ण कर ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

 

Next Post

सीवन तट से हजारों कांवड़िए पहुंच रहे कुबेरेश्वर धाम

Fri Aug 7 , 2026
सीहोर। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री शहर के सीवन नदी तट पर पहुंचे और पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ कुबेरेश्वरधाम की ओर रवाना हुए. पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि कांवड़ यात्रियों के कारण सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक […]

You May Like