हांगकांग में लैंडिंग के बाद मालवाहक विमान फिसलकर समुद्र में गिरा

हांगकांग, 20 अक्टूबर (वार्ता) हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को लैंडिंग के बाद एक मालवाहक विमान फिसलकर समुद्र में गिर गया।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

यह दुर्घटना हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3:50 बजे हुई, जब संयुक्त अरब अमीरात के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आ रहा एक बी744 मालवाहक विमान (उड़ान संख्या यूएई9788) लैंडिंग के बाद उत्तरी रनवे से भटक गया।

प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान में सवार चार चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया और अस्पताल भेज दिया गया, जबकि दो ग्राउंड स्टाफ सदस्य घायल हो गए और समुद्र में गिर गए।

हांगकांग पुलिस और स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, मालवाहक विमान में सवार सभी चार चालक दल के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि, रनवे पर एक ग्राउंड सर्विस वाहन के विमान से टकराने का संदेह है, और वाहन में सवार दो लोग लापता हैं।

Next Post

चाकूबाजी में तीन घायल

Mon Oct 20 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल व पनागर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि मनोज सिंह ठाकुर निवासी शंकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 10-30 बजे काम से लौटकर अपनी साली रश्मि गौड़ के घर गली नम्बर 2 में खाना खाने […]

You May Like