रेड क्रॉस अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंगरौली: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी सिंगरौली के अध्यक्ष एसडी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैढ़न स्थित इंटरनेशनल होटल सत्या के परिसर में आयोजित हुआ, जहां सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसडी सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।

जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने के लिए एसडी सिंह ने अपने होटल परिसर में पौधारोपण भी किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, कवेलू तोड़ने के साथ टीन की चद्दर कर रहे बर्बाद

Sun Mar 1 , 2026
सलामतपुर: रायसेन जिले के सलामतपुर क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर सुबह व शाम लोगों के घरों की छत पर चढ़ जाते हैं। और घर की चादर और कच्चे मकानों के घरों के कबेलू फोड़ देते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही […]

You May Like