ग्वालियर मेले का 25 फरवरी को होगा समापन, 27 को कट जाएंगी बिजली

ग्वालियर:व्यापार मेले का 25 फरवरी को समापन हो जाएगा। 27 फरवरी को बिजली कट जाएगी। इस बार व्यापारी भी अन्य सालों की अपेक्षा जल्दी लौट जाएंगे। होली से पहले मेला खाली होना शुरू हो जाएगा। मेला परिसर में आज सोमवार को सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। होली से पहले बाहर से आए दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सामानों की कीमतों में भारी कटौती कर दी है।

आकर्षक छूट का असर है कि मेले का हर सेक्टर खरीदारों से खचाखच भरा नजर आ रहा है। सुबह से ही परिवारों, युवाओं और बच्चों की टोलियां मेले की ओर रुख करती दिखाई दीं। पार्किंग स्थल में गाड़ियों की कतारें लगी है। हर हाथ में थैले और पैकेट नजर आ रहे हैं। कई लोग अपने वाहनों पर फर्नीचर और बड़े सामान लादकर ले जाते दिखे। मेले का माहौल पूरी तरह से उत्सव में तब्दील हो गया है।

मेले के खिलौना सेक्टर में बच्चों की चहल-पहल सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक कार, गुड़िया और गेम्स की दुकानों पर भीड़ लगी है। बच्चे अपनी पसंद के खिलौने खरीदने की जिद करते नजर आए। खानपान सेक्टर में भी अलग ही रौनक दिखाई दी। चाट, गोलगप्पे, जलेबी, पावभाजी, भेलपुरी, सॉफ्टी के साथ विभिन्न राज्यों के विशेष व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोग कतारों में खड़े हैं

Next Post

डेली कॉलेज में बिना अनुमति हो रही बाइक रैली के आयोजक पर केस दर्ज

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर: डेली कॉलेज परिसर में बिना पूर्व अनुमति बाइक राइडिंग रैली आयोजित करने की तैयारी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. रैली के आयोजक के रूप में एक युवक को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है.आजाद नगर थाने में जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक नागेंद्र […]

You May Like

Play sound