डेली कॉलेज में बिना अनुमति हो रही बाइक रैली के आयोजक पर केस दर्ज

इंदौर: डेली कॉलेज परिसर में बिना पूर्व अनुमति बाइक राइडिंग रैली आयोजित करने की तैयारी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. रैली के आयोजक के रूप में एक युवक को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है.आजाद नगर थाने में जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक नागेंद्र यादव ने बताया कि देर रात करीब 9 बजे डेली कॉलेज प्रांगण में कुछ युवक बाइक रैली निकालने की तैयारी में रेडी पोजीशन में खड़े थे.

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पूछताछ की. जांच के दौरान वहां मौजूद बाइकर्स ने बताया कि उक्त बाइक राइडिंग रैली “इंडिया बाइक वीक” के तहत आयोजित की जा रही थी, जिसके आयोजक युवराज शैलादित्य सिंह निवासी ग्राम जामनिया, थाना मानपुर, जिला इंदौर हैं. इस पर आरोपी युवराज शैलादित्य सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

अलमारी काटकर सोना-चांदी के जेवरात चोरी

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर:सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम दतोदा में अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर अलमारी काटते हुए करीब 60 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी 55 वर्षीय धापुबाई पति करण पाडिया, निवासी मेमंदी रोड, […]

You May Like