जुताई कर रहा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत  

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवराव गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलट जाने से नीचे दबे चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी के देवराव गांव में यह घटना तब घटी जब चालक सुदीप साहू ट्रैक्टर इंजन में कल्टीवेटर लगा कर खेत की जुताई कर रहा था, तभी ट्रैक्टर इंजन अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक सुदीप की मौके पर मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े लेकिन चालक बुरी तरीके से इंजन के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालना काफी कठिन था, कुछ लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल पाए और जब तक सुदीप ने दम तोड़ दिया।

उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सुदीप ट्रैक्टर इंजन को लेकर गांव के रहने मुनिराज सिंह के खेत में जुताई कर रहा था, तभी घटना घटी है। पुलिस ने इंजन से शव को बाहर निकलवा कर शव को अपने कब्जे में लिया है।

Next Post

गांजे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। पनागर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 514 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 हजार एवं नगद 500 रूपये जप्त किया गया। थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि सदाबहार होटल के सामने मेन रोड़ पनागर में घेराबंदी कर […]

You May Like