गांजे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 514 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 हजार एवं नगद 500 रूपये जप्त किया गया।

थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि सदाबहार होटल के सामने मेन रोड़ पनागर में घेराबंदी कर नरेश कुमार जैन 70 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड मेन रोड पनागर को पकड़ा गया‌।कागजों की बनी हुयी 113 पुडि़यों में कुल 514 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी नरेश कुमार जैन ने पूछताछ पर ग्राम सिंगलदीप पनागर निवासी विनीत पटैल पिता ब्रजमोहन पटेल के द्वारा बेचने के लिये देना बताया।

Next Post

विवि के यश और कीर्ति में सतत वृद्धि के लिए कार्य करें

Fri Jul 18 , 2025
सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने संस्थापक डॉक्टर हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ गौर मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. […]

You May Like