भोपाल में BRICS की खास शाम, 11 देशों की संस्कृति और MP की विरासत का आज संगम

 

भोपाल:राजधानी में चल रहे BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का आज तीसरा दिन है। BRICS सदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के आह्वान से होगी। इसके बाद हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत पर आधारित ‘कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक’ की प्रस्तुति होगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘BRICS पीस सॉन्ग- पीस इज द लैंग्वेज ऑफ द लैंड’ रहेगा। इसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की संगीत परंपराओं को एक मंच पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ‘पीस टू ऑल, हार्मनी टू ऑल’ और ‘क्रेस्केंडो ऑफ यूनिटी’ जैसी ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुतियां भी होंगी।
इसके बाद ‘अमृतस्य मध्य प्रदेश-एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा’ की भव्य प्रस्तुति होगी। 125 से ज्यादा कलाकारों के जरिए भीमबेटका, सांची, खजुराहो, चित्रकूट, उज्जैन, ग्वालियर, ओरछा, मांडू, ओंकारेश्वर और नर्मदा की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर दिखाया जाएगा।
8 अगस्त को तीसरी BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी। बैठक के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल सांची स्तूप का दौरा करेगा। यहां वे बौद्ध विरासत, योग और ध्यान सत्र के साथ लाइट एंड साउंड शो का अनुभव करेंगे। वहीं 9 अगस्त को मेहमानों की रवानगी होगी। इच्छुक विदेशी प्रतिनिधियों के लिए भीमबेटका का वैकल्पिक भ्रमण भी रखा गया है

Next Post

सीएम की सख्ती: तहसीलदार, पटवारी और सीएमएचओ निलंबित, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

Fri Aug 7 , 2026
छिंदवाड़ा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक […]

You May Like