शिवपुरी में सद्गुरु रितेश्वर का ऐलान : प्रदेश में खुलेगा सनातन विश्वविद्यालय

शिवपुरी: आध्यात्मिक सद्गुरु रितेश्वर महाराज शिवपुरी आए। वे भोपाल में आरएसएस के कार्यवाहक डॉ. मनमोहन वैध की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में ‘विराट सनातन विश्वविद्यालय’ की स्थापना पर चर्चा की। रितेश्वर महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्षों से उनके आश्रम आते रहे हैं, और इसी आत्मीयता के कारण अनेक विषयों पर गहन विमर्श हुआ।

सद्गुरु ने शिवपुरी के सर्किट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। उनके आगमन पर अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।रितेश्वर महाराज के अनुसार सनातन विश्वविद्यालय को हार्वर्ड और कैम्ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी बड़ा और श्रेष्ठ बनाने की परिकल्पना की जा रही है। इसका उद्देश्य सनातन ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ समन्वित कर भारतीय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करना है।

सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने ‘सनातन’ शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि यह कोई ‘दुकान का शब्द’ नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड में अनादि काल से चला आ रहा ज्ञान है जो अनंत काल तक रहेगा। उन्होंने अध्यात्म के प्रचार-प्रसार को सभी संतों का कर्तव्य बताया और कहा कि वे इसी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर संलग्न हैं।

Next Post

टोंगरा में अवैध मुरम खनन को लेकर गोलीबारी, ड्राइवर को बंधक बनाया

Mon Nov 24 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी जिले के टोंगरा में अवैध मुरम खनन को लेकर गोलीबारी होने की खबर मिल रही है। एक ड्राइवर को भी बंधक बनाने की खबर है। पुलिस बल सूचना मिलते ही रवाना हो गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like