दतिया उपचुनाव: पहले राउंड में आजाद समाज पार्टी ने 2,117 वोट हासिल कर चौंकाया

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में आजाद समाज पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 2,117 वोट हासिल किए हैं। पहले राउंड के रुझानों में पार्टी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के संकेत दिए हैं।
पहले राउंड के आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,441 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को 3,532 वोट मिले हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी के खाते में 2,117 वोट आए हैं। भाजपा फिलहाल 909 वोटों की बढ़त पर है, लेकिन आजाद समाज पार्टी को मिले वोट उपचुनाव के राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Next Post

फ्रेंडशिप डे पर कार्तिक आर्यन ने ताजा कीं पुरानी यादें, 'तेरा यार हूं मैं' के साथ दिया दोस्ती का खास संदेश

Mon Aug 3 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लोकप्रिय गीत ‘तेरा यार हूं मैं’ का वीडियो साझा कर प्रशंसकों को दोस्ती का खास संदेश दिया है।कार्तिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हैपी ‘तेरा […]

You May Like

मनोरंजन