पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रमुक सांसद टीआर बालू की पत्नी रेणुका देवी का निधन

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रमुक के लोकसभा सदस्य टी आर बालू की पत्नी और तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा की माँ सुश्री रेणुका देवी का मंगलवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद यहाँ निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, उनके कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ डीएमके नेताओं ने रेणुका देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्री बालू के आवास पर जाकर उन्हें ढाढस बंधाया।

द्रमुक के सहयोगी दलों और विपक्षी अन्नाद्रमुक व भाजपा के नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुश्री रेणुका देवी का आज शाम बेसेंट नगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। श्री स्टालिन, उदयनिधि स्टालिन और वरिष्ठ डीएमके नेताओं ने अंतिम संस्कार में भाग लिया।

 

Next Post

दिल्ली के आशिक अल्लाह दरगाह के जीर्णोद्धार का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Tue Aug 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को निर्देश दिया कि वह दिल्ली के महरौली स्थित आशिक अल्लाह दरगाह और बाबा फ़रीद की चिल्लागाह की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य अपनी निगरानी में करे। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ […]

You May Like