दो एटीएम में आग लगाने वाला युवक फरार

सीधी। जिले के सेमरिया बाजार में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो एटीएम में अज्ञात युवक द्वारा आग लगा दिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार के बीच स्थित आगजनी काण्ड से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एसबीआई और इंडिया वन के दोनों एटीएम बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को नकदी निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे की है। सेमरिया बाजार में हायर सेकेंडरी स्कूल गेट के पास लगे एटीएम में एक युवक पहुंचा और आग लगा दिया। आग की लपटों ने देखते ही देखते दोनों एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एटीएम के पास पहुंचकर आग लगाता नजर आ रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही भवन मालिकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर दो एटीएम को आग के हवाले करने वाला आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आता है।

Next Post

रिमझिम फुहारों के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर। शहर में रविवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत तीखी धूप और चुभती गर्मी के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते रिमझिम बारिश शुरू हो […]

You May Like