रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव 

सिवनी। जिले के घंसौर अमोदा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान गुवारिया निवासी मंगल मरकाम (29) और भालपानी निवासी ममलेश मसराम (24) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने पटरियों के पास शव देखे और घंसौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोनों युवक किसान थे। मंगल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। ममलेश अविवाहित था। घटनास्थल से शराब, पानी की बोतलें और एक बाइक मिली है।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया के अनुसार, घटना स्थल एक अंधा मोड़ है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक पटरियों पर बैठे थे। इस बीच पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Next Post

डबरा को जिला बनाने कांग्रेसियों ने अग्रसेन चौराहे पर दिया धरना

Tue May 27 , 2025
ग्वालियर। डबरा को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। विधायक सुरेश राजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अग्रसेन चौराहे पर धरना दिया। धरने में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी शामिल हुए। पिछले कुछ समय से विभिन्न सामाजिक संगठन डबरा को जिला […]

You May Like

Play sound