विवि के यश और कीर्ति में सतत वृद्धि के लिए कार्य करें

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने संस्थापक डॉक्टर हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ गौर मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि डॉ. गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय को ऊँचाई पर ले जाने के लिए हम सब संकल्पित होकर कार्य करें। डॉ. गौर ने समाज के कल्याण के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। वे सौभाग्यशाली हैं और ऋणी हैं जिनको यहाँ पढ़ने और कार्य करने का अवसर मिला है। इस दिवस पर यह संकल्प लें कि हम सब मिलकर डॉ. गौर के सपनों के अनुरूप इस विश्वविद्यालय के यश और कीर्ति में सतत वृद्धि के लिए कार्य करे। मालूम हो कि 18 जुलाई 1946 को दानवीर डॉक्टर गौर ने विवि की स्थापना सागर मे की गई थी।

Next Post

अश्लील तस्वीर वायरल होने से कोनीकला के पंचायत सचिव निलंबित

Fri Jul 18 , 2025
रीवा। जिले के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला के पंचायत सचिव शिवभूषण द्विवेदी को जिला पंचायत सीईओ ने अश्लील तस्वीर वायरल होने से निलंबित कर दिया है आपकों बता दें कि विगत दिनों पहले ग्राम पंचायत कोनी कला के सचिव की नशे की हालत में अश्लील तस्वीर सोसल […]

You May Like

Play sound