नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरुवार को कहा कि पाटेकर देश की आन बान शान के लिए जीने वाले थे। प्रधानमंत्री ने राजधानी में दूरसंचार उद्योग पर भारत के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन करते हुए आज ही 75 वर्षीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर का उल्लेख किया। श्री मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ” नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन ,बान और शान के लिए समर्पित रहा । वह बंधनों में नहीं रहे वह परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े! उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था को अपने फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। वे ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों की विरुद्ध काम किया।”
श्री मोदी ने कहा ,”नाना पाटेकर की वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावित थी। मैं नाना पाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार जनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं!” गौरतलब है कि श्री पाटेकर का गुरूवार को गोवा में निधन हो गया। इससे पहले श्री मोदी ने सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

