लक्ष्मी योजना का वादा पूरा नहीं कर रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर दिया धोखा- कांग्रेस

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा पूरा न करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की लाखों महिलाओं को धोखा दिया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 17.50 लाख महिलाओं को लाभ देने के लक्ष्य के बावजूद 26 अगस्त तक केवल 6.65 लाख महिलाओं का ही पूर्ण पंजीकरण हुआ है। सरकार ने 26 अगस्त को 2500 महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांटे, जबकि अब 5000 महिलाओं के खातों में राशि भेजने की बात कही जा रही है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ मजाक बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच 2500 रुपये की राशि भी अपर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 की मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में करीब 71 लाख महिला मतदाता हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने केवल 17.50 लाख महिलाओं को योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है, जो भेदभावपूर्ण है।

श्री यादव ने दावा किया कि 2.50 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय की शर्त और अन्य पात्रता नियमों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लाडली योजना के विपरीत भाजपा सरकार महिलाओं से किया वादा पूरा करने में विफल रही है।

 

 

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के विजन में भागीदारी बढ़ाएं युवा: शिवराज सिंह चौहान

Thu Aug 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की युवा शक्ति को जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। वह यहां के माता सुंदरी कॉलेज में खेलो इंडिया […]

You May Like