जॉइंट कलेक्टर पर इंदौर पुलिस ने दर्ज किया दहेज प्रताड़ना का प्रकरण

इंदौर. मंदसौर के जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्रकरण दर्ज कराया है. मामले में पत्नी निर्मला चौहान का कहना है कि शादी के बाद से ही वह लगातार प्रताड़ित हो रही थीं और अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद फैमिली कोर्ट में भरण पोषण केस भी रिस्टोर हो गया है.

पीड़िता निर्मला ने आरोप लगाया कि पति ने शादी के बाद से योजनाबद्ध तरीके से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की, उन्हें धमकाया, साथ ही बिना तलाक दिए दूसरी शादी की तैयारी की. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि राहुल चौहान ने सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया और अबॉर्शन करवाने के प्रयास भी किए. पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को फैमिली कोर्ट में सुनवाई तय थी, लेकिन जॉइंट कलेक्टर पेश नहीं हुए, जिसके चलते कोर्ट ने अगली सुनवाई बुधवार 17 दिसंबर तय की है. मामले में महिला का कहना है कि पति के भरण पोषण के दावे झूठे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नए साल तक तैयार हो जाएगी सेंट्रल जेल की सात नई बैरक

Mon Dec 8 , 2025
इंदौर. सेंट्रल जेल में निर्माणाधीन सात नई बैरक नए साल में तैयार हो जाएगी. इनके बनने से करीब 200 से ज्यादा कैदियों को यहां रखा जा सकेगा. कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन बैंरिकों का निर्माण सरकार द्वारा कराया जा रहा है. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बतायाकि […]

You May Like