
इंदौर. सेंट्रल जेल में निर्माणाधीन सात नई बैरक नए साल में तैयार हो जाएगी. इनके बनने से करीब 200 से ज्यादा कैदियों को यहां रखा जा सकेगा. कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन बैंरिकों का निर्माण सरकार द्वारा कराया जा रहा है.
जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बतायाकि डबल स्टोरी इन बैरकों का निर्माण पिछले 2 सालों से चल रहा है. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कार्य को और तेज करने के निर्देश हाल ही में जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने दिए थे. जेल अधीक्षक ने यह भी बताया कि वर्तमान में जेल में 2100 कैदी, जिसमें महिला बंदी भी शामिल है और सजा काट रहे हैं. प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते कई बार अपराधियों की संख्या बढ़ जाती है. हाल ही में न्यायालय ने भी संज्ञान लिया था की क्षमता से ज्यादा कैदियों को बैरकों में नहीं रखा जाए. जिसके चलते ही उक्त बैरक को जल्द तैयार किया जा रहा हैं, जो नए साल में बन कर तैयार हो जाएंगे.
