मौसमी बीमारी: सरकारी अस्पताल में भीड़ बढ़ी, रोज OPD में पहुंच रहे एक हजार मरीज

रायसेन: मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। लोगों में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार जैसे लक्षण बढ़ रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी में राेजाना 1 हजार से ऊपर मरीज पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है। मंगलवार को पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़ देखने को मिली, साथ ही डॉक्टरों को दिखाने के लिए पहुंचे मरीजों को कतार में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।

दरअसल जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, दवा वितरण की खिड़कियों पर भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है। मंगलवार को बारिश के बाद जहां तेज हवा चलने से ठंडा रहा वहीं सोमवार को तेज धूप रही।

रविवार को छुट्टी के बाद जब अस्पताल खुला तो इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अस्पताल की ओपीडी पिछले कुछ दिनों से 1 हजार के ऊपर चल रही है।हालांकि सिविल सर्जन डॉ.यशपाल सिंह आरएमओ डॉ आलोक राय ने बताया कि कोई विशेष बीमारी के मरीज अभी नहीं आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को कतार में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार न करना पड़े। इसके लिए परामर्श केंद्र भी बनाए गए हैं।
खाली प्लाटों में भरा पानी, मच्छरों से लोग हो रहे बीमार
शहर के खाली प्लाटों में पानी भर गया है जिसके चलते मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। इससे बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जिला मलेरिया विभाग को चाहिए कि वार्डों में जाकर सर्वे करे और बीमारियों की रोकथाम के लिए उपाय किए जाएं। फिलहाल विभाग की ओर से किसी तरह की कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

Next Post

स्कूल वैन से टकराई बाइक, जिम जा रहे किशोर की मौत

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महज 16 साल का किशोर दोस्त के साथ जिम जाने निकला था, लेकिन रास्ते में स्कूल वैन से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।कनाड़िया पुलिस के अनुसार […]

You May Like