इंदौर: चंदन नगर इलाके की एक वाइन शॉप पर पानी की बोतल को लेकर शराब पी रहे युवकों में विवाद हो गया. मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया और एक युवक घायल हो गया, घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर वाइन शॉप की है. यहां शराब पी रहे तीन युवकों के बीच पानी की बोतल को लेकर बहस हो गई.
फरियादी युवक ने बताया कि उसके परिचित दो अन्य युवकों ने उससे पानी मांगा. जब उसने कहा कि वे खुद पानी खरीद लें, तो दोनों गालियां देने लगे. बात बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने युवक के साथ हाथापाई की और थप्पड़ मारते हुए घायल कर दिया. शोरगुल सुनकर मौके पर अन्य लोग भी एकत्र हो गए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
