शिवपुरी में रिटायर्ड डीएसपी से पत्नी और बेटे की हैरान करने वाली ज्यादती

शिवपुरी: शिवपुरी में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना हुई जिसमें एक बुजुर्ग को उसके ही पत्नी और बेटे द्वारा प्रताड़ित किया गया है। उससे उसका मोबाइल और एटीएम तक छीन कर ले गए। पूरा मामला कहीं ना कहीं रिश्तों को शर्मसार कर रहा है। मामला भी किसी अशिक्षित परिवार से नहीं बल्कि एक रिटायर्ड डीएसपी और उसके परिवार से जुड़ा हुआ है जो और भी ज्यादा हैरान करने वाला है।

डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव 62 साल के हैं और अभी हाल ही में 31 मार्च को श्योपुर की महिला सेल से रिटायर्ड हुए हैं। उनके पत्नी और दो बेटे हैं। उनके साथ रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना बीते रोज की है जब उनकी पत्नी और बेटे भौंती के चंदावनी गांव पहुंचे। यहां रिटायर्ड डीएसपी के साथ बर्बरता और ज्यादती की गई जो कुछ वीडियो में दिखाई दे रहा है। एक बेटा पिता प्रतिपाल की छाती पर बैठा, दूसरा रस्सी से पैर बाँध रहा था और पत्नी ने एटीएम और मोबाइल छीन लिया। घटना और भी भयावह हो सकती थी। लेकिन इस बर्बरता के बीच में ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भीड़ देख पत्नी और बेटे रुक गए अन्यथा ये लोग रिटायर्ड डीएसपी को बाँधकर झाँसी ले जाना चाहते थे।
पूरी घटना के बाद रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव ने भौंती थाना में आवेदन दिया है। रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस को बताया कि उनके पत्नी का व्यवहार शुरू से ही अच्छा नहीं है इसलिए वे एक गाँव में रह रहे थे। उनकी पत्नी माया और बेटे आकाश और आभास उन्हें रस्सी से बांधकर झांसी ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना है कि रिटायर्ड होने के बाद ईपीएफ के बीस लाख रुपए उनके खाते में आए थे अभी उन्हें 33 लाख रुपए और मिलने थे। मैं इस रकम में से छोटे बेटे को 15 लाख और बड़े बेटे को 5 लाख देने वाला था और बाकी की रकम से मेरी बेटी की पढ़ाई और शादी भी करनी थी। जो अभी एमबीबीएस कर रही है। पैसों को लेकर ही पत्नी ने बेटों को बहकाया और बेटों ने यह हरकत की जबकि मैं पन्द्रह साल से अलग रह रहा हूँ।

Next Post

बेखौफ चोर: थाना परिसर में बने मंदिर में चोरी

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर: शहपुरा थाना परिसर में बने ‘मां जगदम्बा मंदिर में बेखौफ चोरों ने ताला तोड़कर भगवती का हार, मुकुट, छत्र सहित अन्य कीमती सामग्री पार कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। थाना प्रभारी का कहना […]

You May Like