ऊर्जा मंत्री ने 88.65 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का भूमिपूजन किया

ग्वालियर। ग्वालियर का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य है। इसी के तहत उपनगर ग्वालियर के हर गली, हर मोहल्ले तक सशक्त आधारभूत सुविधाएँ पहुँचाई जा रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 15 की लाइन नम्बर 4 बिरला नगर में 88.65 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।

भूमि पूजन के अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का उन्नयन होने से आज प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। सिविल अस्पताल हजीरा और सिविल अस्पताल बिरला नगर ने तो प्रदेश में अपना अलग स्थान बनाया है। जहां बेहतर उपचार दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा जेसी मिल श्रमिकों की चर्चा करते हुए कहा कि अब तक एक हजार से अधिक श्रमिकों को उनके भू-खंडों का मालिकाना हक़ दिलाया जा चुका है, उनके बकाया स्वत्वों का निराकरण भी जल्द होगा। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, अरविन्द राय, ओमप्रकाश शेखावत, अखिलेश शर्मा, श्यामू वैश्य, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, दीपक गौड सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Next Post

न्यू जवाहर कॉलोनी में रामकथा के तीसरे दिन हुआ शिव पार्वती विवाह

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। जिस प्रकार बिना नौका के समुद्र पार नहीं किया जा सकता है, उसी प्रकार संसार रूपी समुद्र को रामकथा रूपी नौका ही पार करा सकती है। यह विचार माधवाचार्य महाराज ने शुक्रवार को उपाध्याय नर्सिंग होम के पीछे, न्यू जवाहर कॉलोनी में आयोजित रामकथा के तीन दिन व्यक्त किए। […]

You May Like