मुलताई: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।धार्मिक नगरी मुलताई में कल रात बेलदार मोहल्ले हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बेलदार मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी।
बुधवार रात इसी बात को लेकर हरीश, नवनीत, राहुल और रितिक का मौसम, सुमित और चेतन के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।यल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
