पांढुरना जिले के 441 किसानों से सरकार ने 2669.35 मैट्रिक टन गेहूं खरीदा

पांढुरना। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 06 पंजीयन केन्द्र बनाये गये थे, जिनके माध्यम से 864 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था।

पंजीकृत किसानों के गेहूं विक्रय के लिए जिले में 03 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये थे। इनमें 02 केन्द्र पांढुर्णा के शासकीय गोदाम मोरडोंगरी एवं नांदनवाडी में तथा 01 केन्द्र सौंसर कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित किया गया। तीनों केन्द्रों में कुल 506 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये गये थे।

शासन द्वारा निर्धारित खरीदी की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तक जिले के 441 किसानों ने अपने गेहूं का विक्रय किया। जिले में कुल 2669.35 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। उपार्जित गेहूं के विरुद्ध परिवहन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

उपार्जन कार्य के साथ-साथ किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूर्ण की गई है। अभी तक किसानों को कुल 5 करोड़ 81 लाख 5 हजार 306 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय पर उनकी उपज का मूल्य प्राप्त हुआ है।

Next Post

सैकड़ों फिट नीचे खदान में उतरकर कोयला उत्पादन में सहभागिता निभायेगी महिलाएं

Wed Jun 3 , 2026
परासिया। सियाल घोघरी कोयला खदान प्रबंधन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार 28 महिलाओं को अंडरग्राउंड कोयला खदान में श्रमिक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है। हजारों फीट की गहराई में पुरुष श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य […]

You May Like