छह देशों के सदस्यों ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया देखी

पुड्डुचेरी, 10 अप्रैल (वार्ता) छह देशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावों को देखा।

जिन देशों के प्रतिनिधियों ने केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को देखा, उसमें किर्गिस्तान, आइवरी कोस्ट, मोल्दोवा, मंगोलिया, गुयाना और भूटान के प्रतिनिधि शामिल थे।

अधिकारियों ने उन्हें वीओसी स्कूल और कीझूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में बने खास बूथों पर ले जाकर दिखाया। उन्हें सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक का समय दिया गया था, जिसके दौरान उन्हें भारतीय चुनाव प्रणाली और मतदान प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गयी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यहाँ इस्तेमाल की जा रही तकनीक को देखकर हैरानी जताई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मतदान बूथों को जिस तरह से व्यवस्थित किया गया था और जिस तरह से मतदाताओं को प्राथमिकता दी जा रही थी, उस पर अधिकारियों को बधाई भी दी और पुड्डुचेरी से रवाना होने से पहले अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

 

Next Post

रहवासी संघ के साथ नगर हित के मुद्दों पर परिचर्चा आयोजित

Fri Apr 10 , 2026
इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा एवं आयुक्त महोदय की उपस्थिति में शहर के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रविंद्र नाट्य गृह में रहवासी संघों के साथ एक विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में वाटर रिचार्जिंग, फायर सेफ्टी, स्वच्छता व्यवस्था तथा अतिक्रमण जैसी प्रमुख समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। Facebook […]

You May Like