महुआ गांव में फिर फल-फूल रहा अवैध कबाड़ कारोबार

सिंगरौली : पुलिस चौकी निवास क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में इन दिनों अवैध कबाड़ दुकानों के खुलेआम संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर कबाड़ की अवैध दुकानें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी एक दुकान पर छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कीमती मशीनों के पार्ट्स और संदिग्ध कबाड़ सामग्री बरामद हुई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए कारोबार बंद हुआ, लेकिन अब फिर से यह धंधा तेजी से शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार अवैध कबाड़ कारोबार के कारण चोरी की घटनाओं में भी वृद्धि की आशंका बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि मशीनों के पार्ट्स, लोहे के सामान और अन्य कीमती सामग्री यहां बेची और खरीदी जा रही है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने रीवा पुलिस महानिरीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में अपराध और चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से महुआ गांव में चल रहे इस धंधे पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है।

Next Post

भोपाल स्वच्छता मिशन: 21 नोडल और 85 स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी गई वार्डों की कमान

Wed Apr 15 , 2026
भोपाल: नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत “स्वच्छता सर्वेक्षण 2026” की तैयारी हेतु स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में कार्यरत मैदानी अमले के समन्वय तथा पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारियों कोनियुक्त किया गया है, जिसमें अपार आयुक्त, उपयुक्त कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री को जवाबदारी दी गई है. […]

You May Like