भोपाल। मप्र में मानसून के सक्रिय होने से बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से इलाके जलबतर हो रहे हैं. रविवार को भी अधिकांश जिलों में बारिश के आसार बने हैं. मौसम विभाग ने बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में मूसलाधार बारिश के होने के संकेत दिए हैं. इन जिलों में अति बारिश की संभावना को देखते हुए आरेज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए जलस्त्रोतों वाले स्थलों पर भी अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार के दिन भी बैतूल, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा सहित जिलों में बारिश हुई. रविवार को नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, विदिशा सहित जिलों में पानी गिरने का अनुमान लगाया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मानसून टूफ, माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, विशाखापत्तनम से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा पर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है.18 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी और संलग्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्र दाब क्षेत्र बनने की संभावना है.
एक टफ पूर्वोत्तर अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है.
