शहर में सोलर प्लांट योजना के दूसरे चरण का प्रस्ताव

इंदौर: नगर निगम द्वारा बॉन्ड जारी कर स्थापित नर्मदा पंपिंग स्टेशन जलूद पर 60 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगाया है. उक्त प्लांट के शुरू होने के साथ ही निगम शहर के हर विधानसभा में भी 20 से 40 मेगावॉट के सोलर प्लांट लगाने की योजना प्रस्तावित करने तैयारी कर रहा है.नगर निगम का नर्मदा जल जलूद पंपिंग स्टेशन पर निगम ने 210 एकड़ में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाकर शहर को सोलर सिटी के रूप में स्थापित करने का बीड़ा उठाया है.

उक्त प्लांट जनवरी से बिजली उत्पादन शुरू कर देगा और इससे निगम को प्रति माह 4 करोड़ रुपए की बचत होगी. साथ ही निगम बॉन्ड का रिफंड पे करना भी शुरू कर देगा. नगर निगम द्वारा इसी क्रम में शहर की स्ट्रीट लाइट और बगीचों की बिजली के लिए सोलर प्लांट योजना 2.0 प्रस्तावित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में खुली और सरकारी जमीन के साथ निगम लैंड बैंक पर भी विचार किया जा रहा है. हालांकि यह प्रस्ताव प्राथमिक तौर पर है, लेकिन जनवरी में जलूद प्लांट से बिजली उत्पादन की सफलता मिलने पर दूसरे चरण की योजना निर्भर है.

जगह के अनुरूप हो सकते हैं प्लांट
प्रस्तावित योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता के तहत शहर में सोलर सिटी के काम करने के लिए शहर में जगह अनुरूप 20 से 40 मेगावाट बिजली उत्पादन के प्लांट स्थापित किए जा सकते है. सभी प्लांट को विधानसभावार क्षेत्रों के अनुसार स्ट्रीट लाइट और बगीचों की लाइट से जोड़ा जाएगा. इससे नगर निगम पर बिजली बिल का भार और भुगतान में कमी आएगी.

खाली जमीनों की जानकारी निकाल रहेः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि हमने शहर 5-6 स्थान ढूंढ लिए है. साथ ही कुछ खाली जमीनों की जानकारी निकालने में लगे हैं. सब जमीनों के जानकारी निकालने के बाद सोलर सिटी की पहचान दिलाने के लिए कदम बढ़ाए जाएंगे.

Next Post

नगर निगम मुख्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गान

Tue Nov 11 , 2025
इंदौर:आज नगर निगम मुख्यालय पर राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को लेकर सामूहिक वंदे मातरम गान किया गया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त दिलीप कुमार यादव की उपस्थिति में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत सामूहिक गायन में भाग लिया और देशभक्ति व्यक्त की.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]

You May Like