सीधी: जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायत जैसे प्रमुख विभागों के जांच में दोषी पाए नौकरशाहों के खिलाफ कांग्रेस कब मुखर होगी?जबकि सीधी जिले के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार की जांच में घिरे कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ लंबित जांच की फाइलें धूल खा रही हैं। आरईएस विभाग में अग्निकांड,ग्राम पंचायत खोरी में जांच में घिरे सचिव को पुन: पंचायत का प्रभार सौंपना,सिविल सर्जन,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षाकर्मी के अवैध नियुक्ति मामले का जांच प्रतिवेदन ठंडे बस्ते में दब कर रह गया है।
इनका कहना है
सीधी जिले में जांच में घिरे नौकरशाहों का जो मामला सामने आया है उसको लेकर जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा मुखर होकर वृहद आन्दोलन किया जायेगा।
कमलेश्वर पटेल, सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं पूर्व मंत्री म.प्र.शासन
जल्द होगा आंदोलन
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार को लगातार घेरा है। जांच में घिरे सीधी जिले के नौकरशाहों के खिलाफ जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया जायेगा।
ज्ञान सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी
