बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे ने अपनी जर्नी और गौरव खन्ना की जीत पर दिल जीत लेने वाला रिएक्शन दिया। ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले इस बार बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना, अरमान मलिक और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने पूरे सीजन में शानदार परफॉर्म किया। फिनाले के बाद प्रणीत ने अपने अनुभव और घर के भीतर के संघर्षों को लेकर खुलकर बातचीत की।
प्रणीत मोरे लंबे समय से स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपनी पहचान बनाते आ रहे हैं। अपनी हाजिरजवाबी और मजेदार जोक्स के लिए फैंस के बीच वे बेहद पसंद किए जाते हैं। हालांकि, बिग बॉस जैसे हाई-प्रेशर शो में रहना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि वे स्वभाव से काफी इंट्रोवर्ट हैं, इसलिए शुरुआत में घरवालों से घुलने-मिलने में काफी दिक्कत हुई।
