मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

मुम्बई, 29 अप्रैल (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने बुधवार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा आज डेली के मुक़ाबले मौसम थोड़ा ठंडा है। मुझे नहीं लगता है कि ओस की भूमिका ज्यादा रहेगी। इस चीज को ध्यान में रखते हुए हम पहले बल्लेबाजी करके देखना चाहते हैं कि कितना स्कोर बना सकते हैं। हमने कुछ अच्छे सेशन किए हैं। जरूरी है कि सभी खिलाड़ी खुद को रीसेट करें। रिस्ट इंजरी की वजह से डी कॉक आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। रोहित को वापसी में अभी थोड़ा और समय लगेगा। वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं यह जानता हूं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हम टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते है। यह ट्रिकी पिच लग रही है। आपको अपनी उम्मीदों को रीसेट करना होगा। पिच आपसे कुछ अलग डिमांड कर सकती है। इस स्टेज पर केवल एक ही बदलाव हुआ है। शिवांग की जगह हर्ष दुबे आए हैं। उम्मीद है कि टीम उस पर विश्वास करेगी, जो मैं कहता हूं।

मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकलटन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हाइनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और इशान मलिंगा।

Next Post

हरदा में किसान क्रांति आंदोलन: प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम, फिलहाल डेरा डालो घेरा डालो खत्म

Wed Apr 29 , 2026
हरदा। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को शुरू हुआ घेरा डालो डेरा डालो किसान क्रांति आंदोलन देर रात तक जारी रहा। आंदोलन के दौरान नर्मदापुरम के डिप्टी कमिश्नर दिवाकर नारायण पटेल मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने शासन-प्रशासन को अपनी मांगें पूरी करने के लिए […]

You May Like