हार्दिक पांड्या के फिट होने से मिलते हैं कई ऑप्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के फिट होने से हमें कई तरह से विकल्प मिलते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या की वापसी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि फिर से टीम एशिया कप में सफलता दिलाने वाली वाली रणनीति और संतुलन को फिर से हासिल कर सकेगी। हार्दिक के आने से टीम को संतुलन मिलती है।

हार्दिक पंड्या सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए कुछ मुकाबले खेले। जिसमें वो बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते दिखें। उसके बाद वो बाराबती स्टेडियम पहुंचकर अकेले अभ्यास किया और नेट्स में समय बिताया।

Next Post

एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

Tue Dec 9 , 2025
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एशेज सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि, चोट के कारण पहला दो मुकाबला भी हेजलवुड खेल नहीं पाए थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like