ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एशेज सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि, चोट के कारण पहला दो मुकाबला भी हेजलवुड खेल नहीं पाए थे।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को दिया।
जोश हेजलवुड इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भी नहीं खेल पाए थे और अब बाकी बचे तीन मैचों से भी बाहर हो गए हैं। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पत्रकारों को बताया कि जोश हेज़लवुड पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहने के बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों से जूझ रहे हेजलवुड अब सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैचों में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
