हिरवाह विसर्जन स्थल पर 25 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सिंगरौली। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 43 स्थित हिर्रवाह विसर्जन स्थल पर अब तक छोटी-बड़ी कुल 25 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक जहाँ देर रात तक किया जाएगा विसर्जन वही प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थल पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। वही तेलगवां और छ्ठ घाठ मोरवा में भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जा रहा है विसर्जन

विसर्जन स्थल पर नगर निगम की टीम, कोतवाली पुलिस एसडी आरएफ, होमगार्ड तथा आपदा मित्रों की टीम तैनात रही। सभी संबंधित टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया।

पुलिस द्वारा विसर्जन स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में प्रतिमा विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा बलों की तैनाती से विसर्जन स्थल पर निगरानी बनाए रखी गई।

Next Post

दो दिन बाद खुला ओंकारेश्वर, नए सर्वे पर बनी सहमति

Tue Oct 20 , 2026
ओंकारेश्वर। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन से बंद तीर्थनगरी बुधवार शाम 5 बजे खुल गई। प्रशासन ने एक माह में नए सिरे से सर्वे और सहमति से निर्माण का आश्वासन दिया है। नगर परिषद कार्यालय में संत-महंत, जनप्रतिनिधि और प्रशासन की मैराथन बैठक हुई। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, सांसद […]

You May Like