दो दिन बाद खुला ओंकारेश्वर, नए सर्वे पर बनी सहमति

ओंकारेश्वर। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन से बंद तीर्थनगरी बुधवार शाम 5 बजे खुल गई। प्रशासन ने एक माह में नए सिरे से सर्वे और सहमति से निर्माण का आश्वासन दिया है।

नगर परिषद कार्यालय में संत-महंत, जनप्रतिनिधि और प्रशासन की मैराथन बैठक हुई। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और एसपी अगम जैन वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। विधायक नारायण पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, SDM पंकज वर्मा मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। वन भूमि पर प्लॉट की मांग पर सहमति नहीं बनी।

महंत मंगलदास त्यागी ने कहा 15 हजार लोगों का भविष्य कुछ लोग तय नहीं कर सकते। विकास हो, लेकिन स्थानीय सहमति से।

दो दिन के बंद से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी। अब एक माह बाद समीक्षा होगी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Next Post

विधायक रामनिवास शाह ने किया यज्ञशाला का लोकार्पण

Tue Oct 20 , 2026
सिंगरौली। शारदीय नवरात्रि एवं महानवमी के पावन अवसर पर गायत्री मंदिर, कचनी में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह ने नवनिर्मित यज्ञशाला का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने नौकुंडी गायत्री महायज्ञ में सहभागिता करते हुए विधि-विधान से हवन-पूजन किया। कार्यक्रम […]

You May Like