राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में छात्राओं ने लहराया परचम

सीहोर। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पांच खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के मिनी वर्ग बालक में धु्रव द्विवेदी, मिनी वर्ग बालिका में जीविका सोलंकी, जूनियर वर्ग बालक में सुमित राजपूत तथा जूनियर वर्ग बालिका में आशी द्विवेदी एवं सानवी ने सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में स्मृति तथा मिनी वर्ग में कु. वृन्दा तिवारी का स्टैंडबाय के रूप में चयन हुआ. खिलाडिय़ों की सफलता में कोच शैलेन्द्र सिंह चन्देल एवं मनमोहन सिंह चौहान का अहम योगदान रहा.

Next Post

झिलमिलाती झांकियां और कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों के बीच गुजरी रात

Sun Sep 27 , 2026
सीहोर। शहर की वर्षों पुरानी झांकी और अखाड़ों की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी. देर रात से शुरू हुआ झांकियों और अखाड़ों का कारवां सुबह तक शहर की सड़कों से गुजरता रहा. मुख्य मार्ग पर दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़े होकर झांकियों […]

You May Like