T20I में शनाका ने जीरो पर आउट होकर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा अनचाहा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका गोल्डन डक पर आउट हुए। यह उनका T20I में 16वां डक है। जीरो पर आउट होने का सबसे अधिक रिकॉर्ड अब शनाका के नाम हो गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आयरलैंड के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद दासुन शनाका टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

आयरिश गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने उन्हें मिडिल के पास एक ऊंची फुल टॉस फेंककर पवेलियन भेजा। शनाका ने लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद का टॉप एज लग गया और यह हवा में ऊपर गई। शॉर्ट थर्ड मैन मार्क अडायर ने गेंद को पकड़ लिया, हालांकि यह जमीन के बेहद करीब थी। इस आउट को लेकर गेंद की ऊंचाई पर विवाद हुआ, लेकिन अंपायरों ने इसे लीगल घोषित किया।

इस विकेट के साथ दासुन शनाका T20I में 16वीं बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए, जो इस फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने रवांडा के ज़ैपी बिमेनीमाना (15 डक) को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका की पारी का हाल

कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निसांका और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

 

Next Post

उत्तरी नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत

Mon Feb 9 , 2026
अबूजा, 09 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) उत्तरी नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर हुए सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौ हो गई। यह जानकारी डेली पोस्ट अखबार ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य कानो में […]

You May Like