फ्लाईओवर बनेगा या सिर्फ उड़ते रहेंगे बयान, निकली न्याय पदयात्रा

जबलपुर: विधानसभा चुनाव नजदीक आने के पहले ही पूर्व विधानसभा एक बार फिर से राजनीति का अखाड़ा बनता नजर आने लगा है। इस समय अम्बेडकर चौक से रद्दी चौकी तक के फ्लाई ओवर पर सियासी उड़ान तेज हो गई है। जहां एक ओर कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आमजनों व कांग्रेसियों के साथ मिलकर पहाड़िया पैलेस रद्दी चौकी से लेकर भीमराव अंबेडकर चौक तक जन अधिकार न्याय पदयात्रा निकाली तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी राजनैतिक मैदान में पैर जमाया और कहा कि
‘यह फ्लाईओवर कम और चुनावी फ्लाईओवर ज्यादा है।

उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और लखन खुद मंत्री थे, तब ये फ्लाईओवर कहां था? तब बजट में जगह नहीं मिली थी। कांग्रेस विधायक अब सड़क पर उतरकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अब ऐसे में फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा या फिर इसी तरह बयान उड़ते रहेंगे ये भी सवाल सभी के सामने बनकर खड़ा हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य की घोषणा और उसकी स्वीकृति में अंतर होता है, अम्बेडकर चौक से रद्दी चौकी तक जिस फ्लाई ओवर की बात कोंग्रेस के विधायक कर रहे, उसे इन्होने कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहते हुए भी किसी भी बजट में शामिल नहीं कराया था।
इसलिए निकाली गई यात्रा
वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने नवभारत को बताया कि फ्लाईओवर निर्माण ,गोहलपुर फ्लाई ओवर विस्तार और बिजली संकट की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जन अधिकार न्याय पदयात्रा निकाली गई है। इसके जरिए कांग्रेस व आमजन अपना हक मांग रहे हैं।
लखन ने किया दावा
पदयात्रा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ वर्षों से भेदभाव हो रहा है और शहर को सबसे जरूरी फ्लाईओवर आज तक सिर्फ फाइलों में ही घूम रहा है। उन्होंने दावा किया कि अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक बनने वाला 269 करोड़ का फ्लाईओवर जाम से मुक्ति दिलाएगा, लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है।
जनता नहीं आएगी किसी के बहकावे में: रत्नेश सोनकर
पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने ये भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा से ही जनता को भ्रमित करने का काम किया है और आज भी जनता को भ्रमित करते हुए फ्लाई ओवर ब्रिज एवं अन्य निर्माण कार्यों को लेकर झूठी और गलत जानकारी देते हुए आंदोलन कर रहे हैं। रत्नेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक और नेताओं को चुनौती दी है कि आज़ादी के बाद से आज तक कोई बड़ी उपलब्धि उनकी सरकार के कार्यकाल में जबलपुर को मिली हो तो उसे वे जनता के सामने रखें। भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने स्पष्ट कहा कि तीन बार से पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं जो डेढ़ साल के लिए कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे है किन्तु अपने कार्यकाल में उन्होंने एक भी बड़ा विकास का कार्य अपनी विधानसभा में नहीं कराया जिसे उपलब्धि कहा जाये। जबलपुर की जनता समझदार है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

Next Post

यूजीसी: सुप्रीम कोर्ट का स्वागत योग्य हस्तक्षेप

Sat Jan 31 , 2026
उच्च शिक्षा केवल डिग्रियों का कारखाना नहीं होती, बल्कि वह समाज की चेतना, समानता और राष्ट्रीय एकता का दर्पण भी होती है. ऐसे में यदि उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े नियम ही समाज को बांटने की आशंका पैदा करने लगें, तो न्यायपालिका का हस्तक्षेप न केवल आवश्यक बल्कि अनिवार्य हो […]

You May Like