
सुठालिया। वार्ड क्रमांक 15 परलापुरा में निवासीरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कि रविवार शाम कुरावर के निकट बाइक से गिरने पर मौत हो गई. सोमवार को नगर के परलापुरा के मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक परलापुरा निवासी अनीता बाई पति श्याम कुशवाह उम्र लगभग 45 वर्ष रविवार अपने पुत्र व पुत्री के साथ सुठालिया से खरदोन गांव जा रही थी. इसी दौरान कुरावर से आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए और अनीता बाई के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. घबराए पुत्रों व अन्य लोगों ने उन्हें कुरावर के अस्पताल में पहुंचाया जहां उन्हें अमृत घोषित कर दिया. रविवार शाम को नरसिंहगढ़ में पीएम किया गया. घटना के बाद से परला पूरा में शोक का माहौल था अनिता बाई मिलनसार महिला थी बीते पंद्रह वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य कर रही थी.
हेलमेट जरूर पहनें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का निधन सिर में चोट लगने से हुआ. बाईक से हाईवे पर यात्रा करने के दौरान हेलमेट लगाना चाहिए. ज्यादातर हादसों में प्राण गंवाने वालों को सिर में चोट लगने के कारण गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जाता है. हेलमेट यदि लगाया जाए तो इस प्रकार के हादसों में कमीं आ सकती है.
