सेमरिया : जान्हवी गुप्ता ने नीट परीक्षा में 488 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। जान्हवी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस सीट में प्रवेश हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।जान्हवी गुप्ता वेद अंशिका मैरिज गार्डन सेमरिया के संचालक मनोज गुप्ता की भांजी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी जान्हवी के पिता रामदेव गुप्ता एवं माता साधना गुप्ता हैं।
वहीं उनके मामा मनोज गुप्ता तथा नाना मुन्नालाल गुप्ता और नानी मुन्नी देवी गुप्ता हैं। जान्हवी की सफलता पर परिवारजनों एवं सेमरिया क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों ने बताया कि जान्हवी ने कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से सेमरिया क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। जान्हवी ने भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की है।
