शहर में ठप्प पड़े विकास कार्य, महापौर मौन

जबलपुर: शहर में ठप्प पड़े विकास कार्य के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा महापौर कार्यालय के समक्ष मंगलवार दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बैठक में नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव,नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी ने कहा कि शहर में विकास कार्य चाहे वो अन्य मद के हों, चाहे पार्षद मद के हों सभी निर्माण कार्य रूके हुये हैं ।

ठेकेदार और नगर सत्ता के आपसी झगड़े का भुगतान शहर को भुगतना पड़ रहा है । इन सब घटनाओं के क्रम में महापौर की चुप्पी दर्शाती है कि उनको शहर की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है । बैठक में संतोष दुबे पंडा, मुकीमा याकूब अंसारी, गार्गी रामकुमार यादव, रितु राजेश यादव, गुलाम हुसैन सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में हाईवे पर जन्मदिन मना कर लौट रही युवती की कार से कुचलकर मौत

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर: हाईवे पर जन्मदिन मना कर लौट रही युवती हादसे की शिकार हो गई। उसकी कार से कुचलकर मौत हो गई। बड़ागांव में फौजी ढाबे के सामने हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने रिसॉर्ट आई 22 साल की युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल […]

You May Like