​देवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मचा कोहराम

देवास/ सोनकच्छ। देवास जिले में बड़े वाहनों की तेज़ रफ्तार पर ब्रेक ही नहीं लग रहा है, इस तेज़ रफ़्तार ने फिर दो जिंदगियां निग़ल ली, क्षेत्र में पिछले एक महीने में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत तेज़ रफ़्तार वाहन चलाने से या तेज़ रफ़्तार वाहन के टक्कर मार ने से हों गई है।

मंगलवार दोपहर को भी सोनकच्छ पीपलरांवा मार्ग पर पटाडीया ग्राम के यहां पर मोटरसाइकिल पर सवार दिलशाद पिता बाबू का उम्र 60 वर्ष निवासी कालापीपल

अंसार दिलशाद निवासी कालापीपल 30 वर्ष को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया, इस टक्कर में दिलशाद सड़क से बहुत दूर झाडीयो में जा गिरे और अंसार सड़क पर गिर गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से डायल 112 के हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह सेंधव और पायलट जयप्रकाश घायलों को सिविल अस्पताल सोनकच्छ लाया गया जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को तुरंत देवास जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Next Post

दंपति का अपहरण कर मारपीट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue May 5 , 2026
देवास/ सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम भटकुंड में परिवार में गमी के कार्यक्रम में आए दंपति का अपहरण कर उनके साथ मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, 30 अप्रैल को फरियादी हिम्मतसिंह बंजारा निवासी पंवासा उज्जैन जो कि उसकी पत्नी […]

You May Like