तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत

जबलपुर:शहपुरा थाना अंतर्गत नटवारा तालाब तलैया में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक अशोक चक्रवर्ती निवासी ग्राम नटवारा ने सूचना दी कि सोमवार को उसकी बड़ी मां रेवती बाई पति स्व. परमलाल चक्रवर्ती 95 वर्ष निवासी ग्राम नटवारा थाना शहपुरा की नटवारा तालाब तलैया मकान के पीछे निस्तार के लिए गयी थी.

जो काफी देर होने के बाद वापस नहीं आई तो परिजनो ने जाकर देखा जो तालाब के किनारे पानी में डूबी हुई थी। तलैया में गिर कर पानी में डूब जाने से बडी मां रेवती की मौत हो गई।

Next Post

मेडिकल में नवजात बच्चों की अदला बदली

Tue Aug 26 , 2025
ड्यूटी इंचार्ज डॉक्टर समेत अन्य तलब, जांच कमेटी होगी गठित जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में मृत बच्ची शिशु का शव बताकर परिवार को थमा दिया गया जब परिवार शव को दफनाने के लिए ले गया तो परिजनों ने बताया कि बच्ची नहीं बच्चा पैदा हुआ […]

You May Like