सतना:कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों एवं परियोजनाओं आदि का नामकरण राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध महापुरूषों के नाम पर करने हेतु जिला स्तरीय समिति का पुर्नगठन किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार पुर्नगठित जिला स्तरीय समिति में जिले के प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष, स्थानीय सांसद अथवा सांसद प्रतिनिधि, जिले के समस्त विधायक (चाहे उनमें से कोई सदस्य, शासन में मंत्री ही क्यों न हो), स्थानीय निकायों के अध्यक्ष/महापौर, विकास प्राधिकरण के सदस्य (यदि कोई हो तो) को सदस्य तथा संबंधित जिले के कलेक्टर को सदस्य, संयोजक नियुक्त किया गया है।
