सतना:नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षारत समस्त बालक-बालिकाओं की अपार आईडी बनाई जायेगी। इसी क्रम में आंगनवाडी केन्द्र के 3 से 6 वर्ष के अनौपचारिक शिक्षा के बालक-बालिकाओं की भी अपार आईडी बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाडा के दौरान म.प्र. शासन एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सतना राजीव सिंह ने संयुक्त निर्देश अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को देकर कहा है कि क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं शासकीय शाला प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुख आपसी समन्वय कर स्थानीय स्तर पर आंगनवाडी केन्द्र के 3 से 6 वर्ष के बच्चों की अपार आईडी बनाया जाना सुनिश्चित करे।
