पानसेमल/बड़वानी
पानसेमल क्षेत्र में सागर के निवासी अंबिका प्रसाद दुबे पिछले वर्ष राम नाम लिखने के दौरान आए थे जिसके बाद वह महाराष्ट्र की ओर रवाना हुए,गुरुवार को पानसेमल, आगमन पर दुर्गा मंदिर में उनका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और राम भक्तों ने नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर के साथ पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया शैलेश भंडारकर ने बताया कि अंबिका प्रसाद दुबे युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने परिवार को छोड़कर भगवान श्रीराम के नाम घरों पर लिख रहे हैं।समाज सेवी राजेंद्र जगताप ने कहा की श्रीराम के अनोखे भक्त है और उनके द्वारा धर्म जागरण किया जा रहा है,जो बहुत गौरव की बात है।
अंबिका प्रसाद दुबे ने बताया की धर्म जागरण को लेकर खासा अनुभव प्राप्त हुआ है अनेक जगह पर उन्हें अपार समर्थन और प्रेम मिला है लेकिन कुछ स्थान पर लोग भगवान श्रीराम का नाम लिखवाने में बहाने बनाते उनका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हिंदू संगठन के सदस्यो ने बहुत सहयोग किया हैं,जिसके लिए उन्होंने आभार जताया है।सनातन धर्म को पहचान कर इसे समझना चाहिए। दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,समाज सेवी राजेंद्र जगताप,मंगल शामेशाह,विक्की ठाकुर,विक्की सिरसाठ,भूपेश सावले,विहिप बजरंग दल के रविंद्र मराठे,दिलीप म्हाले,हरी जाधव,शिवम भदाने,छोटू राजपूत,सहित,रामभक्त मोजूद रहे।
