अंतर-विभागीय समन्वय और कार्यकुशलता से बढ़ेगी सरकारी कार्यों की प्रभावशीलता: DIG सांघी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स (एनएएसआईएन) के 65 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के लिए आयोजित दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क प्रबंधन, प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान, अनुशासन तथा पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन के उप महानिरीक्षक अमित सांघी ने अंतर-विभागीय समन्वय, कार्यकुशलता और स्पष्ट कार्यप्रणाली को सरकारी कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अधिकारियों को परेड एवं अनुशासन, शस्त्र संचालन, न्यायालयीन प्रक्रिया, मानवाधिकार, नैतिकता, अपराधशास्त्र, व्यक्तित्व विकास, प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।

 

Next Post

10 प्रमुख होटल और रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण, सड़ा आलू-मशरूम और एक्सपायरी चिकन नष्ट कराया गया

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 12 और 13 सितंबर को शहर के 10 प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. अभियान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, वेज-नॉनवेज पृथक्करण, एक्सपायरी सामग्री, किचन की स्वच्छता, लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल, और लेबलिंग की जांच की गई. जांच के […]

You May Like