भिण्ड, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद अनुविभाग के मालनपुर थाना क्षेत्र के रायतपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक और मामला सामने आया है।
नई दुल्हन के स्वागत के समय दूल्हे के रिश्तेदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाईं। आज इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मालनपुर थाने के सहायक उप-निरीक्षक रामनरेश टुण्डकर ने आज यहां बताया कि 9 फरवरी को दर्शन सिंह सरदार के बेटे की शादी थी। जब नई दुल्हन घर आई तो स्वागत के दौरान दर्शन सिंह के एक रिश्तेदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोलियां
चलाईं। आज वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Next Post
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fri Feb 14 , 2025
भिण्ड, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के रूप सहाय का पुरा गांव में आज एक 19 वर्षीय युवती अंजलि भदौरिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भिण्ड देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि प्रकरण कर लिया गया है और पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की […]

You May Like
-
7 months ago
नशीले पदार्थ के दो तस्कर गिरफ्तार
-
4 months ago
पानी के लिए दूसरे के निजी बोरिंग के भरोसे रहवासी
