विनय असाटी
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलाई फैक्ट्री के समीप हुए सड़क हादसे में पांच गंभीर घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनका उपचार जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात थाना के इमलाई फैक्ट्री के समीप इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा में सवार चालक सहित पांच लोग बुरी तरह घायल होने पर मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल और 108 पायलट अरविंद और ईएमटी हरिराम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है, बता दें की मजदूरी करने जा रहे ऑटो रिक्शा सवार घायलों में अशोक पिता राम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सिमरी, परमपिता अमोल उम्र 35 वर्ष निवासी लोको, जयकुमार पिता रमेश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी इमलिया, भानु पिता कैलाश अठिया इमलिया उम्र 19 वर्ष और भरत पिता कैलाश अठिया उम्र 25 वर्ष निवासी इमलिया बुरी तरह घायल होने पर जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
