गणेश विसर्जन के लिए भोपाल के घाट तैयार, 22 से 26 तक रहेगी विशेष व्यवस्था


भोपाल: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम ने प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. 22 से 26 सितंबर तक प्रेमपुरा, रानी कमलापति, हथाईखेड़ा, संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़, मालीखेड़ी, शाहपुरा और खटलापुरा घाटों पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे.
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, क्रेन, अग्निशमन वाहन और तैराक व गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी. घाटों पर सफाई, पेयजल, रोशनी और चलित शौचालय की सुविधा भी रहेगी. विसर्जन मार्गों को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा.
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम में निगम के अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि किसी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. विधानसभा क्षेत्रवार घाटों की निगरानी की जिम्मेदारी कार्यपालन यंत्रियों को दी गई है. 22 सितंबर को डोल ग्यारस के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे.

Next Post

राहुल गांधी को संवेदनशील मुद्दों को व्यक्तिगत उपहास का विषय नहीं बनाना चाहिए : सम्राट

Sun Sep 20 , 2026
पटना, 20 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कहा है कि किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। श्री चौधरी ने […]

You May Like